भारत मे सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन बहुत सारी कंपनियों और तकनीक के जानकारों के लिए आमदनी का अच्छा स्रोत है। आज के आधुनिक युग मे इंटरनेट पर इंसान की निर्भरता बढ़ती ही जा रही है। लोगो को कुछ भी जानकारी प्राप्त करनी हो, कोई जरूरी समान खरीदना हो, रेलवे/बस/हवाई जहाज की टिकट खरीदना हो, सभी लोग इंटरनेट का उपयोग करते है। लोग कभी भी और कही से भी इंटरनेट का उपयोग करके अपने काम आसानी से कर लेते है। इससे सूचना का प्रवाह तेज हुआ है और लोगो का जीवन काफी आरामदायक हो गया है।
इसी ट्रेंड को देखते हुए आजकल लगभग सभी कंपनियों ने अपनी वेबसाइट, ब्लॉग, सोशल मीडिया पेज, लैंडिंग पेज, इत्यादि बना रखा है। इन सब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के उपयोग करके वो अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की मार्केटिंग करते है, लोगो को अपने ब्रांड के बारे में जागरूक बनाते है, प्रचुर मात्रा में अपने सामान बेचते है और पैसा कमाते है। जिस कंपनी की ऑनलाइन मार्केटिंग जितना अच्छी होती है उसका मालिक उतने ही सफलतापूर्वक अपना प्रोडक्ट और सर्विस बेच पाता है। ये सब सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन द्वारा ही संभव है। आइये इसके बारे में विस्तार से चर्चा करें।
सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन क्या है?
सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन किसी भी ब्रांड/प्रोडक्ट/सर्विस को इंटरनेट पर प्रमोट करने की कला है। डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल विभिन्न युक्तियों का उपयोग करके वेबसाइट, ब्लॉग और सोशल मीडिया पेज को इंटरनेट पर प्रमोट करते है जिससे लोग आसानी से इसे सर्च इंजन रिजल्ट्स में इसे देख पाए। ऐसा होने पर वेबसाइट मालिक को ट्रैफिक (भावी ग्राहक जो उनका समान खरीदने की अभिलाषा रखता हो) मिलता है और प्रोडक्ट्स/ सर्विसेज बेचने में आसानी होती है।
सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन एक जटिल तकनीक है। इसमें समय-समय पर बदलाव होते रहता है। अमेरिकी सर्च इंजन गूगल द्वारा बनाये गए वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन नियम सभी इंटरनेट मार्केटिंग एक्सपर्ट्स को मानने होते है क्योंकि पूरी दुनिया मे लोग सबसे ज्यादा गूगल का ही उपयोग करते है। 2020 में ऑनलाइन बिज़नेस में सफलता प्राप्त करने के लिए लोगो को कौन से रणनीति का इस्तेमाल करना चाहिए? आइये जानते है।
- नियमित रूप से वेबसाइट अपडेट करते रहे
वेबसाइट किसी भी ब्रांड, कंपनी या फर्म का आईना होता है। इसका डिज़ाइन, इमेज, इन्फॉर्मेशन प्रेजेंटेशन, कंटेंट, इत्यादि लोगो को आकर्षित करता है। एक अच्छी और मोबाइल रेस्पॉन्सिव वेबसाइट लोगो द्वारा पसंद की जाती है। इसलिए, आप ये सुनिश्चित करे कि आपकी वेबसाइट आकर्षक और अपडेटेड है। एक अच्छा और अनुभवी वेबसाइट निर्माता इस काम के लिए उपयुक्त होता है।
जब भी कोई इंसान इंटरनेट पर कुछ सर्च करता है तो गूगल या अन्य सर्च इंजन की यह कोशिश होती है कि ऑडियंस को उपयुक्त जानकारी देने वाली वेबसाइट या वेब पेज मिले। इसके लिए सर्च इंजन बहुत सारे पैरामीटर का उपयोग करते है जिसमे फ्रेश कंटेंट एक महत्वपूर्ण घटक है। जिस वेबसाइट में जितना फ्रेश और अपडेटेड कंटेंट होगा वो वेबसाइट सर्च इंजिन रिजल्ट में उतना ही ऊपर दिखता है। इसलिए आपको फ्रेश कंटेंट का उपयोग करके अपना वेबसाइट नियमित रूप से अपडेट करते रहना चाहिए।
मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। अपने करियर में मैंने कई सर्च इंजन ऑप्टिमाइजर के साथ काम किया है। बहुत सारे डिजिटल मार्कटिंग एक्सपर्ट्स की यह सोच होती है कि कंटेंट मॉडरेशन उनका काम नही है। कंटेंट की ऑडियंस के लिए उपयोगिता, लैंग्वेज और टोन, अद्वितीयता(uniqueness), व्याकरण की गलती, कीवर्ड प्लेसमेंट, इत्यादि चेक करना उनका काम नही है। वो इन सारी कामो का बोझ कंटेंट राइटर्स के कंधे पर डालते है। अगर किसी कंटेंट राइटर ने बिल्कुल फ्रेश और सही कंटेंट भी लिखा है तो उस कंटेंट तो चेक करना डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स का काम है।
जो भी कंटेंट आपको मिलता है उसे अच्छे तरीके से चेक करें। यह सुनिश्चित करे कि कंटेंट गूगल के SEO नियम का पूर्णतः पालन करता हो। कंटेंट में ज्यादा त्रुटि होने पर इसे मॉडिफिकेशन के लिए कंटेंट राइटर के पास भेजे और जरूरी सुधार अपने देख-रेख में करवाये।
अपने वेबसाइट को समय-समय पर फ्रेश कंटेंट से अपडेट करते रहे। वेबसाइट पर कंटेंट अपडेट करते समय टेक्निकल SEO का भी ध्यान रखे। कंटेंट URL को एडिट करके इसे सरल और आकर्षक बनाये। इसके टाइटल टैग का भी ध्यान रखे। कंटेंट में कीवर्ड समुचित मात्रा में होने चाहिए।
इमेज के साथ ALT टैग का भी उपयोग करे। ये सारे काम करने के बाद कंटेंट को पब्लिश कर दे। अच्छा और उपयोगी कंटेंट आपको ट्रैफिक लाने और ब्रांड प्रमोशन में काफी मदद करता है। इसके लिए जरूरी है कंटेंट मजेदार हो। वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन के लिए कभी भी घटिया किस्म के कंटेंट का उपयोग न करे। इससे गूगल नाराज होकर आपके वेबसाइट की रैंकिंग गिरा सकता है या इसे अपने डाटाबेस से पूर्णतः मिटा सकता है।
- सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन
आजकल बड़ी संख्या में लोग कई सोशल मीडिया चैनल्स का उपयोग करते हैं। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, पिंटरेस्ट, लिंकेडीन, व्हाट्सऐप, वीचैट, इत्यादि। इन प्लेटफार्मों पर बहुत सारे काम करते है-
- फ़ोटो/वीडियो अपलोड करना,
- उपयोगी पोस्ट शेयर करना,
- लोगो से बातचीत करना,
- पोस्ट लिखने,
- अन्य लोगो की पोस्ट पर कमेंट करना।
बड़ी संख्या में दर्शकों की उपलब्धता के कारण विभिन्न सोशल मीडिया चैनल वेबसाइट ट्रैफिक और व्यापार के अवसरों का एक बड़ा स्रोत हैं। इसीलिए सभी प्रमुख सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड के सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाएं। आप इस उद्देश्य के लिए अपने व्यक्तिगत सोशल मीडिया खातों का भी उपयोग कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपकी वेबसाइट में सोशल शेयरिंग बटन्स हो।
जब भी आप वेबसाइट या ब्लॉग पर नई सामग्री अपलोड करते हैं, हमेशा उन्हें सभी प्रमुख सोशल मीडिया पर साझा करें। जहाँ तक संभव हो अपने अनुयायियों से उन्हें साझा करने के लिए कहें। जितना अधिक आपका पोस्ट साझा किया जाएगा उतना अधिक ट्रैफ़िक आपको मिलेगा. गूगल पर अच्छी रैंकिंग प्राप्त करने के लिए आपकी वेबसाइट या ब्लॉग का सोशल सिग्नल मजबूत होना चाहिए।
- अपनी वेबसाइट को वॉइस सर्च के लिए ऑप्टिमाइज करें
आजकल बहुत सारे लोग इंटरनेट पर अपनी मनपसंद चीजें सर्च करने के लिए वॉइस सर्च का इस्तेमाल करते हैं. बहुत सारे लोग सूचना सर्च करने के लिए टाइपिंग करना पसंद नहीं करते क्योंकि इसमें काफी समय नष्ट होता है. इसलिए वॉइस सर्च का इस्तेमाल दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है. इसलिए हर वेबसाइट मालिक को अपना वेबसाइट वॉइस सर्च के लिए अप्टिमाइज करवाना चाहिए.
किसी भी वेबसाइट को वॉइस सर्च के लिए ऑप्टिमाइज करने के लिए आम बोलचाल की भाषा में बोले जाने वाली शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए. फिलहाल पूरी दुनिया में लगभग 20% लोग वॉइस सर्च का इस्तेमाल करते हैं. आने वाले कुछ वर्षों में वॉइस सर्च इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बहुत बढ़ने वाली हैं.आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वॉइस सर्च का इस्तेमाल मुख्य रूप से मोबाइल डिवाइस में होता है.अगर आप अपनी साइट को वॉइस सर्च के लिए ऑप्टिमाइज करते हैं तो आपको मोबाइल प्लेटफॉर्म से काफी ट्रैफिक मिल सकता है
- अपना ध्यान मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ताओं पर केंद्रित करें
भारत सहित पूरी दुनिया में बहुत सारे लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं. एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में करीब 52.6% से ज्यादा लोग अपने मोबाइल डिवाइस पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. आज की तेज रफ्तार वाली दुनिया में कोई भी इंसान इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए डेस्कटॉप या लैपटॉप से चिपका हुआ नहीं रहना चाहता. मोबाइल डिवाइस हल्का और ultra-portable होता है. लोग इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं और इस पर इंटरनेट का भी इस्तेमाल किसी भी अवस्था में कर सकते हैं.
इसलिए आप यह सुनिश्चित करें कि आपका वेबसाइट मोबाइल रेस्पॉन्सिव है. ऐसा होने पर ही कोई भी उपभोक्ता आपके वेबसाइट को आसानी से किसी भी मोबाइल डिवाइस में एक्सेस कर सकता है. इसलिए वेबसाइट को मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए भी ऑप्टिमाइज करें. वेबसाइट कंटेंट लेंथ को कम करें. कोशिश करें कि कम से कम शब्दों में अपने उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा नॉलेज दे सकें.
आप हमेशा यह ध्यान में लिखे कि मोबाइल डिवाइस की स्क्रीन पर स्पेस काफी कम होता है. कंटेंट लेंथ ज्यादा बड़ा होने पर मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ता को बार-बार कॉन्टेंट स्क्रोल करना पड़ेगा. हो सकता है वह आपका कंटेंट बिना पढ़े ही वेबसाइट से चला जाए. अगर आप अपनी वेबसाइट को मोबाइल डिवाइस उपभोक्ताओं के लिए ऑप्टिमाइज करते हैं तो आपको काफी ट्रैफिक मिल सकता है.
- गेस्ट ब्लॉगिंग
आसान शब्दों में, गेस्ट ब्लॉगिंग वह प्रक्रिया है जिसमें एक वेबसाइट का मालिक दूसरे वेबसाइट पर अपना कंटेंट पब्लिश करवाता है ताकि उसे उस वेबसाइट की तरफ से बैकलिंक और रेफरल ट्रैफिक मिल सके. जब आप इंटरनेट मार्केटिंग की दुनिया में कदम रखते हैं तो आपको मार्केट में जमने में काफी टाइम लगता है. आपका सामना मार्केट के बड़े-बड़े खिलाड़ियों से होता है.
गूगल टॉप 10 में अपनी वेबसाइट को प्रदर्शित करवाना आसान काम नहीं है. गेस्ट ब्लॉगिंग करने के अनेक फायदे हैं. अगर कोई प्रसिद्ध ब्रांड अपने वेबसाइट पर अपना कंटेंट पब्लिश करने के लिए राजी हो जाता है, तो इससे आपके ब्रांड को जरूरी एक्सपोजर मिलता है. आपको अपने वेबसाइट पर रेफरल ट्रैफिक के अलावा अपने सामान या सर्विस बेचने का भी मौका मिलता है. इसलिए गेस्ट ब्लॉगिंग अवश्य करें.
गेस्ट ब्लॉगिंग करने के लिए सबसे पहले आपको ऐसे वेबसाइट का चुनाव करना होता है जिसका पूरी दुनिया में नाम हो और उसका वर्क प्रोफाइल आपके कंपनी के ब्रांड से मैच करता हो.
सबसे पहले आप ब्रांड, प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट करने के लिए सही टाइटल का चुनाव करें और उसे वेबसाइट के मालिक को भेज दे. अगर वह आपके टाइटल से संबंधित कंटेंट अपने वेबसाइट पर पब्लिश करने की सहमति दे देता है तो एक प्रोफेशनल कंटेंट राइटर से उस टॉपिक पर अच्छा कंटेंट लिखवाए. कंटेंट मिल जाने पर आप उसको खुद से एडिट करके वेबसाइट ओनर को पब्लिकेशन के लिए भेज दें. अगर कोई अच्छी साइट आपके कंटेंट को पब्लिश करता है और आपकी साइट को बैकलिंक देता है तो इससे आपके ब्रांड को काफी फायदा होता है.
- वीडियो मार्केटिंग
नई पीढ़ी के अधिकांश इंटरनेट यूज़र टेक्स्ट कंटेंट पढ़ना पसंद नहीं करते हैं.उन्हें यह काम उबाऊ लगता है. टेक्स्ट कंटेंट पढ़ने के बजाय वे उसी सब्जेक्ट पर अच्छा वीडियो देखना पसंद करते हैं. वीडियो कंटेंट देखकर किसी भी ब्रांड के प्रोडक्ट या सर्विस को समझने में आसानी होती है और इसमें ज्यादा दिमाग भी नहीं लगता है. इसलिए आप भी अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए वीडियो मार्केटिंग का उपयोग करें.
सबसे पहले आप अपने कंपनी का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल बनाएं. चैनल के प्रोफाइल में तमाम जरूरी जानकारी होनी चाहिए. इसके बाद आप अपने ब्रांड प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट करने के लिए अच्छे वीडियो बनाएं. यह सुनिश्चित करें कि वीडियो में इंफॉर्मेशन प्रेजेंटेशन बहुत अच्छे तरीके से हुआ है.
वीडियो की आवाज बिल्कुल स्पष्ट होनी चाहिए और इसमें विजुअल प्रेजेंटेशन भी होना चाहिए. वीडियो बन जाने के बाद आप इसे यूट्यूब या वीडियो शेयरिंग वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं. वीडियो अपलोड करने के दौरान वीडियो सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के नियमों का हमेशा ध्यान रखें.
अपलोड किए गए वीडियो का व्यूज बनाने के लिए हर संभव तरीके का उपयोग करें. अच्छी वीडियो को लोग हमेशा देखना पसंद करते हैं और इस पर कमेंट भी करते हैं. वीडियो को कंटेंट मार्केटिंग में भी उपयोग कर सकते हैं.
- ईमेल मार्केटिंग
बहुत सारे सोशल मीडिया वेबसाइट्स और इंस्टेंट मैसेजिंग एप होने के बावजूद ईमेल की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. आज भी बहुत सारे लोग लोकप्रिय ईमेल सर्विस का इस्तेमाल करते हैं. कॉर्पोरेट सेक्टर में ई-मेल का इस्तेमाल काफी बड़े पैमाने पर होता है. इसलिए बहुत सारे कंपनियां आज भी अपने ब्रांड को प्रमोट करने, नए कस्टमर प्राप्त करने और अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए ईमेल मार्केटिंग का इस्तेमाल करती है.
ईमेल मार्केटिंग स्टार्ट करना बहुत ही आसान काम है. सबसे पहले आप एक अच्छी ईमेल मार्केटिंग टूल का चुनाव करें. यह टूल आपको काम में काफी मदद करता है. उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने वाले और उनकी जानकारी बनाने वाले कंटेन का निर्माण करें. कंटेंट उपलब्ध हो जाने के बाद एक सही ईमेल टेंप्लेट का चुनाव करें और उसमें सूचनाओं को सही तरीके से भरे.
आप यह सुनिश्चित करें कि आपका ईमेल स्पैम लिस्ट में नहीं आता हो. ईमेल मार्केटिंग करते समय आप कॉन्टिटी के बजाय क्वालिटी पर ध्यान दें. जरूर से ज्यादा ईमेल भेजने पर उपभोक्ता आपके ईमेल नोटिफिकेशन को ब्लॉक या अनसब्सक्राइब कर सकते हैं. इसलिए केवल जरूरी और उपयोगी ईमेल ही उपभोक्ताओं को भेजें. ईमेल मार्केटिंग कैंपेन लॉन्च करने में ज्यादा पैसा भी नहीं लगता और इसके काफी पॉजिटिव रिजल्ट्स भी आते हैं. यह वेबसाइट ट्रेफिक बनाने का एक उत्तम साधन है.
- क्वेश्चन आंसर वेबसाइट का उपयोग करें
जब उपभोक्ताओं का एक बहुत बड़ा वर्ग आपके ब्रांड के साथ डील करता है तो उनके मन में आपके प्रोडक्ट, सर्विसेज और ब्रांड को लेकर बहुत सारे सवाल होते हैं. वे अपने सवालों का उत्तर प्राप्त करने के लिए कोशिश करते हैं लेकिन बहुत समय ऐसा होता है कि उन्हें अपने सवालों का जवाब नहीं मिल पाता है. इसलिए आपको क्वेश्चन आंसर की वेबसाइट पर एक्टिव रहना चाहिए.
क्वेश्चन आंसर वेबसाइट एक पब्लिक प्लेटफॉर्म होता है जिस पर यूजर आपके ब्रांड, प्रोडक्ट्स ओर सर्विसेज के बारे में सवाल करते हैं और आपको जवाब देना होता है. आप उनके सवालों का जवाब देकर अपने ब्रांड के लिए नए कस्टमर तैयार कर सकते हैं. Quora एक अत्यंत लोकप्रिय क्वेश्चन आंसर वेबसाइट है. आप की कोशिश यह होनी चाहिए कि आप वक्ताओं के सवालों का उत्तर दें और अधिक जानकारी के लिए उन्हें अपने वेबसाइट या वेब पेज पर विजिट करने के लिए बोले. इस प्रक्रिया में आपके वेबसाइट का ट्रैफिक भी काफी बढ़ जाता है आपको नए प्रोडक्ट्स ओर सर्विसेज बेचने का मौका मिलता है. अभी सुनिश्चित करें कि यूजर जो इंफॉर्मेशन खोज रहे हैं वह उसे मिल गया है.
- वेबसाइट को सभी प्रमुख सर्च इंजन के लिए ऑप्टिमाइज करें
पूरी दुनिया में गूगल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. इसलिए अधिकांश वेबसाइट ओनर अपने वेबसाइट को केवल गूगल के लिए ऑप्टिमाइज करते हैं. उनकी नजर में छोटे सर्च इंजन का कोई वैल्यू नहीं होता है. यह विचारधारा काफी गलत है.
गूगल एक बहुत बड़ा सर्च इंजन है और इसके पास काफी सारा डेटाबेस है. समय-समय पर यह सर्च इंजन अपने एल्गोरिदम को अपडेट करते रहता हैं जिससे इसके सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन नियम को ना मानने वाली बहुत सारी साइटें इसके डेटाबेस से गायब हो जाती है या उसकी रैंकिंग पर बुरा प्रभाव पड़ता है. कोई भी डिजिटल मार्केटिंग एक्सपोर्ट चाहे वह कितना भी टैलेंटेड क्यों ना हो वह हर वक्त किसी वेबसाइट की अच्छी रैंकिंग सुनिश्चित नहीं कर सकता.
केवल एक गूगल अपडेट आपके अच्छे खासे ऑनलाइन बिजनेस को कम कर सकता है या हमेशा के लिए बंद करा सकता है. इसलिए अपने वेबसाइट को सभी सर्च प्रमुख सर्च इंजन के लिए ऑप्टिमाइज करें. गूगल के अलावे लोग Yahoo, Bing, Yandex, Baidu जैसे सर्च इंजन का भी उपयोग करते हैं. अगर आपका वेबसाइट गूगल के अलावा इन सर्च इंजन में भी अच्छी रैंकिंग में है तो आपको एडिशनल ट्रैफिक और बिजनेस अपॉर्चुनिटी मिल जाता है. अगर आपके बेसाइड की रैंकिंग गूगल अपडेट की वजह से डाउन है तो अन्य सर्च इंजन से आने वाला ट्रैफिक नुकसान की भरपाई कर देता है.
- सर्च इंजन मार्केटिंग
बहुत सारे लोग सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन और सर्च इंजन मार्केटिंग के बीच का अंतर नहीं समझ पाते. सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन मुख्य रूप से फ्री होता है. इसमें ज्यादा खर्च नहीं लगता है. सर्च इंजन मार्केटिंग में लोग अपने वेबसाइट, प्रोडक्ट या ब्रांड को प्रमोट करने के लिए एडवरटाइजमेंट देते हैं ताकि सर्च इंजन उनके ऐड को सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखाएं.
इस प्रक्रिया में काफी पैसा खर्च होता है. लेकिन इसका फायदा यह है कि आपको आसानी से वेबसाइट ट्रैफिक और बिजनेस अपॉर्चुनिटी मिल जाता है. आजकल पे पर क्लिक और सोशल मीडिया एडवरटाइजमेंट का उपयोग धड़ल्ले से होता है. अगर आपके पास पर्याप्त बजट है तो आप सर्च इंजन मार्केटिंग का उपयोग करके अच्छा खासा बिजनेस प्राप्त कर सकते हैं.
- अपने कार्यों का ईमानदारी से मूल्यांकन करें
जब किसी वेबसाइट को ऑप्टिमाइज करते हैं और तुरंत रिजल्ट मिलने की उम्मीद रखते हैं तो नियमित तौर पर आपको अपने कार्यों का ईमानदारी से मूल्यांकन करना चाहिए. वेबसाइट ऑप्टिमाइज करने के बाद आपको यह देखना चाहिए कि आपका कौन सा कंटेंट सबसे ज्यादा परफॉर्म कर रहा है और कौन से कंटेंट का रिस्पांस अच्छा नहीं मिला और उसका क्या कारण था. इस काम के लिए आप किसी भी वेबसाइट एनालिटिक्स टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं. कोई भी गलती मिलने पर उसे सुधारने का प्रयत्न करें और नई चीजें सीखने का भी प्रयास करते रहे.
इस कंटेंट को इंग्लिश में पढ़ने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें
इस कंटेंट को पढ़ने के लिए धन्यवाद. कृपया इसे अधिकतम लोगों के साथ शेयर करें.




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें