भारत में करीब 1.3 बिलियन लोग रहते हैं जिसमें बहुत बड़ी आबादी युवा लोगों (26.9 करोड़) की है. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बहुत सारे विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं, कुछ आर्थिक रूप से संपन्न लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेशों की ओर रुख करते हैं और अन्य लोग जॉब मार्केट में एंट्री कर लेते हैं. अपनी योग्यता के अनुसार लोग जॉब प्राप्त भी कर लेते हैं.
भारत में जिओ टेलीकॉम के आने के बाद इंटरनेट काफी सस्ता हुआ है. सस्ते इंटरनेट की वजह से देश में इंटरनेट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. इंटरनेट उपभोक्ताओं की बढ़ी हुई मांगों को पूरा करने के लिए अधिक संख्या में वेबसाइट बनाई जा रही हैं जिसे चलाने के लिए डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट की जरूरत होती है. आज के इस आर्टिकल में हम डिजिटल मार्केटिंग के बारे में अध्ययन करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि क्या डिजिटल मार्केटिंग युवाओं के लिए आकर्षक कैरियर ऑप्शन है या नहीं?
- डिजिटल मार्केटिंग का संक्षिप्त परिचय
डिजिटल मार्केटिंग एक जाना पहचाना नाम है जिसे ऑनलाइन मार्केटिंग या इंटरनेट मार्केटिंग के नाम से भी जाना जाता है. अगर आसान शब्दों में कहें तो डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा किसी भी प्रोडक्ट, सर्विस और ब्रांड को इंटरनेट पर प्रमोट किया जाता है. डिजिटल मार्केटिंग को सही तरीके से इंप्लीमेंट करने के बाद किसी भी बिजनेसमैन के लिए उपभोक्ताओं तक पहुंचना और अपने प्रोडक्ट को सेल करना आसान हो जाता है. इस प्रक्रिया में काफी पैसा खर्च होते हैं और अच्छे रिजल्ट की चाहत के लिए आपको संयम रखने की जरूरत होती है. अगर आप डिजिटल मार्केटिंग जानते हैं तो किसी भी एजेंसी में काम करके अच्छी खासी सैलरी कमा सकते हैं. कुछ इंटरनेट मार्केटिंग एक्सपोर्ट नौकरी करने के बाद अपनी कंपनी खोल लेते हैं और घर बैठे ही अच्छी आमदनी प्राप्त करते हैं.
- इंटरनेट मार्केटिंग एक्सपर्ट बनने के लिए कौन सी योग्यता की जरूरत होती है?
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आप इस क्षेत्र में इंट्री मार सकते हैं. एक सफल डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट बनने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए
- स्ट्रांग एनालिटिकल स्किल
हम सभी जानते हैं कि डिजिटल मार्केटिंग के रूल समय-समय पर बदलते रहते हैं. विभिन्न उपभोक्ता इंटरनेट पर अपनी मनपसंद वस्तुओं को खोजने और खरीदने के लिए विभिन्न प्रकार के कीवर्ड्स का उपयोग करते हैं और उनका सर्च इंटेंट हमेशा बदलते रहते हैं. डिजिटल मार्केटिंग एक्सपोर्ट को यह जानना बेहद जरूरी है कि कोई भी उपभोक्ता किसी खास ब्रांड से क्या एक्सपेक्ट करता है और वह उसे कैसे पूरा कर सकता है. इसलिए अगर आप सफल डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो आपके पास स्ट्रांग एनालिटिकल स्किल होना चाहिए. आपको यह पता होना चाहिए कि यूजर किसी खास प्रोडक्ट या सर्विस को सर्च करने के लिए कौन से कीवर्ड (सर्च टर्म) का इस्तेमाल करता है.
- इंग्लिश भाषा पर अच्छी पकड़
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इंटरनेट पर अधिकांश वेबसाइट इंग्लिश भाषा में बनी हुई है. इसने एक सफल डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट के लिए इंग्लिश भाषा की कम से कम आधारभूत जानकारी होना बेहद जरूरी हैं. आजकल अन्य भाषा की वेबसाइट भी बहुत बड़ी मात्रा में बनाई जा रही है. इसलिए अब जिस भी भाषा की वेबसाइट को ऑप्टिमाइज करना चाहते हो उस भाषा पर आप की पकड़ अच्छी होनी चाहिए.
इसका कारण यह है कि गूगल किसी भी वेबसाइट को अपने सर्च रिजल्ट में दिखाने से पहले उसकी अच्छे तरीके से जांच पड़ताल करता है. यह अपने सर्च रिजल्ट में वैसे ही वेबसाइट को दिखाता है जो इसके सारे पैरामीटर को फॉलो करते हैं. आजकल इंटरनेट मार्केटिंग में कॉपी पेस्ट जॉब नहीं चलता है. एक अच्छा डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ बनने के लिए आपको क्रिएटिव होना पड़ेगा.
- इंडस्ट्री ट्रेंड्स पर पैनी नजर
डिजिटल मार्केटिंग में बहुत सारी चीजें तेजी से बदलती है. सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन का कोई रूल और रेगुलेशन जो आज के लिए वैलिड है वह अगले दिन इनवैलिड हो जाता हैं. इसकी वजह है गूगल द्वारा अपने एल्गोरिदम को बार-बार अपडेट करना. लेकिन सवाल यह है कि गूगल अपने एल्गोरिदम को हमेशा अपडेट क्यों करते रहते हैं? तो इसका कारण यह है कि डिजिटल मार्केटिंग में बहुत सारे लोग गलत तकनीक का उपयोग करके अपनी वेबसाइट की रैंकिंग को सर्च रिजल्ट में प्रमोट करके लाभ उठा लेते हैं और अच्छे लोग बिजनेस से बाहर हो जाते हैं.
ऑनलाइन मार्केटिंग के क्षेत्र में चल रहे गोरखधंधे को रोकने के लिए गूगल समय समय पर अपना एल्गोरिदम अपडेट करके गलत काम कर रहे लोगों पर लगाम लगाता है. इसलिए आपको समय-समय पर डिजिटल मार्केटिंग ट्रेंड्स के बारे में खुद को अपडेट रखना बहुत जरूरी है. आप दुनिया की प्रसिद्ध डिजिटल मार्केटिंग ब्लॉग और वेबसाइट को पढ़ा करें. इसमें सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के बारे में लेटेस्ट इंफॉर्मेशन आसानी से मिल जाती है. कुछ वेबसाइट के नाम नीचे दिए गए हैं
Search Engine Watch
Search Engine Journal,
Search Engine land
- विभिन्न सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन टर्म्स एंड टूल्स की जानकारी
हम सभी जानते हैं कि सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जिसमें सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन, ईमेल मार्केटिंग, व्हाट्सएप मार्केटिंग, सर्च इंजन मार्केटिंग, आर्टिकल सबमिशन, ब्लॉगिंग और गेस्ट ब्लॉगिंग, वेबसाइट बुक मार्किंग, जैसे कई चीजें समाहित है. इसलिए डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट को इन सभी बेसिक टर्म्स की जानकारी होनी चाहिए. फिर सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ तक प्रैक्टिकल नॉलेज भी होना चाहिए. डिजिटल मार्केटिंग मार्केटिंग के विभिन्न टर्म्स के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाते रहें.
- डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट बनने के फायदे
डिजिटल मार्केटिंग पढ़े लिखे युवाओं के लिए रोजगार का एक उत्तम साधन है. आजकल बहुत सारे इंस्टिट्यूट डिजिटल मार्केटिंग की कोर्स कराते हैं. आप उन कोर्स को पूरा करके ऑनलाइन मार्केटिंग के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं और थोड़े ही समय में अपनी मेहनत और लगन से सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं. अगर आप विभिन्न कारणों से ऑनलाइन मार्केटिंग का कोर्स नहीं कर सकते तो किसी कंपनी में फ्रेशर डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट का जॉब प्राप्त कर लें और किसी अनुभवी व्यक्ति से वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन की नई-नई तकनीक सीखते रहें. अनुभव होने के बाद आपकी सैलरी काफी अच्छी खासी हो सकती है और आप खुद भी अपनी कंपनी खोलकर काफी पैसे कमा सकते हैं. इस प्रक्रिया में 2 से 5 साल का समय लग सकता है.
- डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट बनने के नुकसान
ऑनलाइन मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की सैलरी का निर्धारण उनकी योग्यता के अनुसार होता है. वैसे लोग जो किसी भी वेबसाइट या उसके पेज को जल्द से जल्द गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन के रिजल्ट में प्रमोट करने में कामयाब होते हैं उनको अच्छा सर्च इंजन ऑप्टिमाइजर माना जाता है. हम सभी जानते हैं कि गूगल समय-समय पर अपने एल्गोरिदम को अपडेट करते रहते हैं ताकि ऑनलाइन मार्केटिंग के क्षेत्र में गोरखधंधा कर रहे लोगों का सफाया हो सके और केवल अच्छे लोगों को ही उनकी मेहनत के अनुसार कमाई करने का मौका मिल सके.
यही कारण है कि गूगल अपडेट के बाद वेबसाइट की रैंकिंग ऊपर नीचे होती रहती है. अगर कोई वेबसाइट गूगल के टॉप 10 पेज पर रैंक कर रहा है तो गूगल अपडेट आने के बाद उसकी रैंकिंग नीचे जा सकती है. इस केस में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट के ऊपर हर वक्त वेबसाइट की रैंकिंग को ऊपर लाने का दबाव होता है ताकि कंपनियों को अपना माल बेचने और पैसे कमाने का मौका मिलते रहे. ऑनलाइन मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे कई लोग गूगल कि इस जटिल प्रणाली को समझ नहीं पाते और गूगल अपडेट के बाद उनके लिए वेबसाइट को प्रमोट करना काफी मुश्किल काम होता है. ऐसे लोगों से ही कंपनी का बॉस और टीम लीडर हमेशा चिकचिक करते हैं और मामला ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें जॉब से भी निकाल दिया जाता है.
अंतिम निष्कर्ष
आज के इस आधुनिक जमाने में इंटरनेट और मोबाइल टेक्नोलॉजी का प्रयोग बढ़ गया है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग अपने विभिन्न कामों को पूरा करने के लिए धड़ल्ले से इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. आने वाले समय में इंटरनेट का उपयोग और भी बढ़ने वाला है. इसलिए अगर आप डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो आपको रोजगार और नियमित आमदनी की पूरी गारंटी है बजट दे आपके पास इस क्षेत्र की पूरी नॉलेज हो.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें